देहरादून समेत 8 जिलों में मौसम का कहर, भारी बारिश-ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी

NITC Desk
1 Min Read

उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। राज्य के देहरादून समेत 8 जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की स्थिति बन सकती है।

अलर्ट जारी होने वाले जिलों में देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल शामिल हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में अचानक मौसम बदलने से यातायात और जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम परिवर्तन का असर फलों और सब्जियों की फसलों पर पड़ सकता है। खासतौर पर ओलावृष्टि होने पर किसानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा है।

Share This Article