उत्तराखंड

बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं: रिपोर्ट में देरी पर देहरादून DM का बड़ा एक्शन, शिक्षा अधिकारियों की गाड़ियां सीज

देहरादून में जर्जर स्कूलों को लेकर रिपोर्ट देने में देरी करना शिक्षा अधिकारियों को भारी पड़ गया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी की सरकारी गाड़ियां जब्त करने के आदेश दिए हैं।
जिला प्रशासन को कई बार निर्देश देने के बावजूद शिक्षा विभाग समय पर स्कूलों की स्थिति से जुड़ी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए डीएम ने यह कार्रवाई की।
डीएम सविन बंसल ने कहा कि बच्चों की जान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने करीब 100 जर्जर स्कूलों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है।

Related Articles

Back to top button