दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम ने करवट ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों के भीतर राजधानी में दस्तक दे सकता है।
मौसम विभाग के प्रमुख अपडेट:
- दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी।
- गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना।
- अधिकतम तापमान में 4-5°C तक गिरावट संभव।
- अधिकतम तापमान करीब 33°C, न्यूनतम 23°C रहने का अनुमान।
- दोपहर और शाम के समय बिजली गिरने तथा तेज हवाओं की चेतावनी।
आईएमडी के अनुसार मानसून पहले ही गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और अन्य कई क्षेत्रों में आगे बढ़ चुका है। अब दिल्ली सहित उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में इसके प्रवेश के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है।
लगातार बनी गर्मी और उमस के बाद संभावित मानसून की बारिश से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।


