रेलवे की एसी ट्रेनों से सबसे ज्यादा क्या चोरी होता है? RTI रिपोर्ट ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े

NITC Desk
1 Min Read

भारतीय रेलवे की एसी कोचों में यात्रियों को सफर के दौरान बेडरोल सुविधा दी जाती है, जिसमें दो चादरें, एक कंबल, तकिया, तकिया कवर और तौलिया शामिल होता है। लेकिन हालिया आरटीआई आंकड़ों ने इस सुविधा से जुड़ी एक बड़ी चुनौती को उजागर किया है।

जनवरी 2022 से मई 2026 तक देशभर में रेलवे के विभिन्न मंडलों से कुल 1.27 करोड़ से अधिक लिनेन आइटम गायब होने की जानकारी मिली है।

सबसे ज्यादा चोरी होने वाले सामान:

  • तौलिए: 46.54 लाख
  • बेडशीट: 41.13 लाख
  • तकिया कवर: 23.59 लाख
  • कंबल: 12.95 लाख
  • तकिए: 2.76 लाख

किन मंडलों में सबसे अधिक मामले?

आरटीआई के अनुसार बीकानेर मंडल सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 25.76 लाख से अधिक लिनेन आइटम गायब हुए। इसके बाद रांची, दिल्ली, मुंबई, जोधपुर, अहमदाबाद और दानापुर जैसे मंडलों का स्थान रहा।

रेल मंत्रालय का कहना है कि मामले की निगरानी की जा रही है और चोरी रोकने के लिए विभिन्न उपाय अपनाए जा रहे हैं।

Share This Article