बदल जाएगा साइंस का चेहरा: एनसीईआरटी ने शामिल किया आयुर्वेद, अब छात्र जानेंगे जड़ी-बूटियों और देसी विज्ञान के रहस्य

NITC Desk
1 Min Read

एनसीईआरटी ने स्कूल एजुकेशन में बड़ा सुधार करते हुए साइंस के सिलेबस में आयुर्वेद को जगह देने का फैसला किया है। कक्षा 6 से 8 की नई साइंस किताबों में आयुर्वेद के सिद्धांत, पंचमहाभूत, दोष-धातु-मल की अवधारणाएं और जड़ी-बूटियों के उपयोग से जुड़ी जानकारी शामिल होगी।

इसका उद्देश्य है कि छात्रों को केवल पश्चिमी विज्ञान तक सीमित न रखा जाए, बल्कि भारत की पारंपरिक चिकित्सा और प्रकृति आधारित उपचार पद्धति का भी गहन ज्ञान मिले। यह पहल छात्रों में भारतीय संस्कृति के प्रति गर्व और वैज्ञानिक दृष्टिकोण दोनों को विकसित करेगी।

Share This Article