पीएम मोदी आज करेंगे देश को संबोधित, जीएसटी कटौती से लेकर वीजा पॉलिसी तक हो सकती बड़ी घोषणाएं

NITC Desk
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्योंकि इसमें आर्थिक सुधार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार नीति दोनों पर चर्चा हो सकती है।

 

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी इन मुद्दों पर बोल सकते हैं:

 

GST दरों में बदलाव – सरकार जल्द ही नई दरें लागू करने जा रही है, इस पर विस्तृत जानकारी दी जा सकती है।

 

H-1B वीजा नीति – अमेरिका में नियम बदलने से भारतीय कामगार प्रभावित होंगे, ऐसे में मोदी सरकार का रुख अहम होगा।

 

टैरिफ – अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भारत की स्थिति और विदेशी टैरिफ को लेकर नई घोषणाएं संभव हैं।

 

 

आर्थिक जानकारों का मानना है कि यह संबोधन बाजार और उद्योग दोनों को प्रभावित करेगा। वहीं, आम जनता के लिए यह राहत की खबर भी ला सकता है अगर सरकार कुछ आवश्यक वस्तुओं पर GST दरें घटाने की घोषणा करती है।

Share This Article