NMMS योजना: कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए चयन परीक्षा, 12वीं तक मिलेगी छात्रवृत्ति

NITC Desk
1 Min Read

केंद्र सरकार की राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMS) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में मदद देती है। इस योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।

किस कक्षा से शुरू होता है लाभ?

एनएमएमएस के तहत विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से छात्रवृत्ति का लाभ मिलना शुरू होता है। इसका उद्देश्य आठवीं कक्षा पूरी करने के बाद भी बच्चों को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

हर साल पूरा करना होगा नवीनीकरण

छात्रवृत्ति का लाभ केवल चयन परीक्षा पास करने तक सीमित नहीं है। कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं में भी इसे जारी रखने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित शैक्षणिक प्रदर्शन बनाए रखना होगा। इसके साथ ही छात्रवृत्ति के नवीनीकरण की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।

अधिकतम 48 हजार रुपये की सहायता

योजना के तहत हर साल 12 हजार रुपये दिए जाते हैं। चार वर्षों तक छात्रवृत्ति जारी रहने पर विद्यार्थी को कुल 48 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल सकती है।

Share This Article