जनगणना 2027: तैयार रखें घर और परिवार की जानकारी, सरकार ने बताए 33 सवाल

NITC Desk
1 Min Read

देश में 2027 में होने वाली जनगणना को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में जनगणना के पहले चरण के लिए 33 सवालों की सूची जारी की गई है। इन सवालों के जरिए यह जानने की कोशिश की जाएगी कि लोग कैसे रहते हैं, उनके घर कैसे हैं और उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकान से जुड़ी जानकारी लेंगे, जैसे मकान पक्का है या कच्चा, कितने कमरे हैं, पानी और बिजली की व्यवस्था कैसी है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों की संख्या और उनके पास दोपहिया या चारपहिया वाहन जैसी जानकारी भी दर्ज की जाएगी।

सरकार का मानना है कि इस प्रक्रिया से वास्तविक जरूरतों का पता चलेगा, जिससे आने वाले समय में बेहतर योजनाएं बनाई जा सकेंगी और लोगों को सीधा लाभ मिल सकेगा।

Share This Article