
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाला कुंभ मेला दिव्य और भव्य होगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले से संबंधित सभी स्थायी प्रकृति के कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरे कर लिए जाएं।
सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सीएम धामी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।
उन्होंने घाटों का विस्तार, नए घाटों का निर्माण, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए।
सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कुंभ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं का अधिकतम उपयोग किया जाएगा।




