भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त के बीच कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। मौसम चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिला प्रशासनों को आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश जारी किए हैं।
संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन को विशेष निगरानी रखने और राहत-बचाव व्यवस्था को तैयार रखने के लिए कहा गया है। राज्य में सक्रिय मानसून के चलते सड़क, यातायात और अन्य आवश्यक सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना को देखते हुए लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है


