Duleep Trophy 2026: ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को हराया, फाइनल में बनाई जगह

NITC Desk
1 Min Read

 दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को चार विकेट से मात देकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। सेंट्रल जोन ने ईस्ट जोन के सामने 159 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम ने 39.3 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।

ईस्ट जोन की जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 43 गेंदों में 40 रन बनाए और टीम को लक्ष्य का पीछा करने में अच्छी शुरुआत दी। सूर्यवंशी के आउट होने के बाद कप्तान ईशान किशन ने जिम्मेदारी संभाली और 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल जोन की दूसरी पारी को समेटने में अहम योगदान दिया। सेंट्रल जोन 158 रन पर ऑलआउट हो गया था।

ईस्ट जोन की टीम अब दलीप ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में उतरेगी। फाइनल मुकाबला 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है।

Share This Article