ओमान के तट के पास भारतीय मालवाहक जहाज एमएसवी अल जुसुफी को निशाना बनाए जाने की घटना में गुजरात के एक नाविक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांधार नाहीम अजीज के रूप में हुई है। जहाज पर मौजूद 14 भारतीय नाविकों में से 13 को सुरक्षित बचा लिया गया।
अज्ञात हवाई वस्तु ने किया हमला
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि 2 नवंबर को एमएसवी अल जुसुफी ओमान के तट के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात हवाई वस्तु ने जहाज को निशाना बनाया।
एक नाविक की मौत, 13 सुरक्षित
घटना के समय जहाज पर 14 भारतीय नाविक सवार थे। बचाव के बाद 13 नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि गुजरात के गांधार नाहीम अजीज की मौत हो गई।
मंत्री ने परिवार के प्रति जताई संवेदना
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नाविक की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जताई।


