तेजतर्रार कार्यशैली के लिए डीएम सविन बंसल को मिला ‘लोकरत्न हिमालय सम्मान’

NITC Desk
2 Min Read

DM सविन बंसल को किया गया सम्मानित

देहरादून के जिलाधिकारी अपने तेज तर्रार प्रशासनिक कामों और जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए भी जाने जाते हैं। इसी कड़ी में आज उन्हें लोकरत्न हिमालय सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें पारंपरिक पर्वतीय वाद्य यंत्रों,रणसिंघा और ढोल दमाऊ का प्रतीक चिन्ह, अभिनंदन पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पर्वतीय बिगुल सामाजिक सांस्कृतिक संस्था की ओर से अपने 29 में स्थापना दिवस पर प्रदान किया गया है। दून पुस्तकालय प्रेक्षागृह में हुए सम्मान कार्यक्रम में पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, लोक गायिका मीना राणा, राज्य आंदोलनकारियों समेत बुद्धिजीवी वर्ग , सामाजिक संगठनों,साहित्य जगत से जुड़े लोग शामिल हुए।

इस मौके पर लोक कलाकारों ने लोकगीतों से भी समा बांधा। वहां मौजूद अतिथियों ने अपने संबोधन में जिलाधिकारी को उपलब्धियां बताते हुए कहा कि देहरादून के डीएम ने कार्यभार संभालते ही दिन-रात सक्रिय रहकर स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यशैली सुधार दी। भिक्षावृत्ति मुक्ति अभियान चलाकर 132 बच्चों को भीख मांगने की प्रवृत्ति से रोका और स्कूल भेजकर उनका जीवन सुधारा। फरियादियों, बुजुर्गों, दिव्यांगों के लिए निशुल्क सारथी वाहन सेवा शुरू की। दशकों से पीड़ित अनेक भूमि मालिकों को उनका हक दिलाया। कई साल उत्पीड़ित एक विधवा के घर को बैंक के बंधन से 3 दिन में मुक्ति दिलाई। आईएसबीटी में असम्भावी जल भराव का समाधान किया। राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के लिए भी सराहनीय काम किया।

Share This Article