हरिद्वार में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, सीएम धामी ने की पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन

NITC Desk
1 Min Read

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं का विशेष स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ियों के चरण प्रक्षालन कर उनका सम्मान किया, जबकि हर की पैड़ी से कांवड़ यात्रा कॉरिडोर तक हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी कराई गई।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ करते हुए चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं को भोजन भी परोसा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राज्य के सभी संबंधित विभाग मिलकर यात्रा के सफल संचालन में जुटे हैं।

सीएम धामी के अनुसार, इस वर्ष अब तक एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगाजल लेकर रवाना हो चुके हैं। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, स्वास्थ्य शिविर, एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाएं सक्रिय रूप से संचालित की जा रही हैं।

Share This Article