मनोरंजन

दिशा पटानी के घर पर तड़के फायरिंग, गैंगस्टर का संदेश—‘धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं’

बॉलीवुड स्टार दिशा पटानी के बरेली स्थित घर के बाहर शुक्रवार को तड़के गोलीबारी हुई। बाइक पर आए बदमाशों ने उनके निवास पर कई राउंड फायर किए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं पहुंची।

 

इस वारदात की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। उसने सोशल मीडिया पर संदेश डालकर कहा कि यह घटना सिर्फ दिशा पटानी तक सीमित नहीं है बल्कि उन सभी लोगों के लिए चेतावनी है जो संतों का अपमान करते हैं। पोस्ट में प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का भी जिक्र किया गया।

 

पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए हैं। जांच के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। परिवार को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की गई है।

Related Articles

Back to top button