ओडिशा में पीएम मोदी का मेगा गिफ्ट, ₹60,000 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

NITC Desk
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में शुक्रवार को एक मेगा पैकेज का ऐलान किया। उन्होंने यहां ₹60,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में सबसे बड़ी पहल दूरसंचार क्षेत्र से जुड़ी है, जिसके तहत 97,500 मोबाइल 4G टावर लगाए जाएंगे। इन पर लगभग ₹37,000 करोड़ की लागत आएगी और यह पूरी तरह भारतीय तकनीक पर आधारित होंगे।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने आठ IIT विस्तार परियोजनाओं की नींव रखी, जो देश में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करेंगे।

रेलवे के क्षेत्र में भी बड़ी सौगात दी गई। झारसुगुड़ा से करीब ₹1,700 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। इससे राज्य के औद्योगिक और यात्री परिवहन दोनों को लाभ होगा।

पीएम मोदी का यह दौरा गंजाम जिले के बेरहामपुर में होना था, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी के कारण कार्यक्रम को झारसुगुड़ा स्थानांतरित कर दिया गया। बावजूद इसके भारी संख्या में लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करने पहुंचे।

यह दौरा ओडिशा में पिछले 15 महीनों में प्रधानमंत्री मोदी की छठी यात्रा है। जून 2024 में भाजपा सरकार बनने के बाद से यह उनकी लगातार प्राथमिकता रही है कि राज्य के विकास को तेज़ रफ्तार मिले।

Share This Article