भारत-म्यांमार सीमा पर भूकंप, नागालैंड-असम तक पहुंचे झटके

NITC Desk
1 Min Read

भारत-म्यांमार सीमा पर सोमवार की सुबह धरती हिली। भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई और इसका केंद्र 15 किमी गहराई पर था।

भूकंप का मुख्य केंद्र म्यांमार बताया गया, लेकिन झटके भारत के कई पूर्वोत्तर राज्यों तक महसूस किए गए। नागालैंड, असम और मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने कंपन का अनुभव किया। हालांकि किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप विज्ञानियों ने कहा कि यह इलाका उच्च भूकंपीय क्षेत्र है और यहां अक्सर मध्यम तीव्रता के झटके आते रहते हैं।

Share This Article