सुजीत का स्वर्णिम दांव! उज्बेक पहलवान को 10-0 से हराकर भारत को दिलाया गोल्ड, महिला टीम बनी चैंपियन

NITC Desk
1 Min Read

भारत के उभरते पहलवान सुजीत कलकल ने अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में देश का नाम ऊँचा कर दिया है। 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल के फाइनल में उन्होंने उज्बेकिस्तान के उमिदजोन जलोलोव को टेक्निकल सुपीरियरिटी (10-0) से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
यह भारत का इस टूर्नामेंट में पहला स्वर्ण पदक है। सुजीत का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा — उन्होंने हर मैच को प्रभावी ढंग से जीता और अपने विरोधियों को कोई मौका नहीं दिया।
इस जीत के साथ भारतीय पहलवानी के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।
महिला वर्ग में भी भारत ने इतिहास रचा, जहां भारतीय महिला पहलवानों ने कुल 7 पदक जीतकर टीम चैंपियनशिप खिताब हासिल किया।

Share This Article