उत्तराखंड की रजत जयंती पर आएंगी राष्ट्रपति मुर्मु, तीन दिवसीय दौरे का पूरा कार्यक्रम जारी

NITC Desk
1 Min Read

उत्तराखंड अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है और इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राज्य की तीन दिवसीय यात्रा पर आ रही हैं। उनका दौरा 2 नवंबर से शुरू होगा, जो 4 नवंबर तक चलेगा।

दौरे का विस्तृत कार्यक्रम:
🔹 2 नवंबर: राष्ट्रपति पहले दिन देहरादून पहुंचेंगी और फिर हरिद्वार के पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। रात में वे राष्ट्रपति निकेतन, राजपुर रोड (देहरादून) में ठहरेंगी।

🔹 3 नवंबर: अगले दिन उनका कार्यक्रम उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करने का है, जिसमें राज्य के विकास के 25 वर्षों की झलक पेश की जाएगी। शाम को वे नैनीताल राजभवन के लिए रवाना होंगी।

🔹 4 नवंबर: राष्ट्रपति मुर्मु सुबह कैँची धाम में बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन करेंगी। इसके बाद वे कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगी। दोपहर में राष्ट्रपति नई दिल्ली लौट जाएंगी।

राज्य सरकार ने राष्ट्रपति की इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

Share This Article