मोदी सरकार का बड़ा कदम: नवाचार को नई उड़ान देने के लिए ₹1 लाख करोड़ का RDI फंड लॉन्च

NITC Desk
1 Min Read

भारत को अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ₹1 लाख करोड़ रुपये के RDI (Research, Development & Innovation) Fund की शुरुआत की।

यह ऐतिहासिक पहल निजी कंपनियों, उद्योगों और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करेगी ताकि वे उच्च जोखिम वाले लेकिन बड़े प्रभाव डालने वाले शोध प्रोजेक्ट्स में निवेश कर सकें।

यह योजना देश की Emerging Science, Technology and Innovation Conclave (ESTIC 2025) के दौरान लॉन्च की गई। पीएम मोदी ने कहा कि यह फंड भारत की “नवाचार क्रांति” का आधार बनेगा।

इस योजना के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी, एडवांस मटेरियल्स, डिजिटल कम्युनिकेशन, क्वांटम रिसर्च और हेल्थ टेक जैसे 11 क्षेत्रों पर विशेष निवेश किया जाएगा।

सरकार का लक्ष्य है कि भारत को 2030 तक ग्लोबल रिसर्च हब के रूप में स्थापित किया जाए, जहाँ निजी क्षेत्र और शैक्षणिक संस्थान मिलकर काम करें।

Share This Article