नैनीताल में राष्ट्रपति मुर्मू ने मां नयना देवी के दरबार में टेका माथा, मांगा देशवासियों का कल्याण

NITC Desk
1 Min Read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह नैनीताल पहुंचीं और मां नयना देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां से देशवासियों के सुख-समृद्धि और राष्ट्र की प्रगति का आशीर्वाद मांगा।
मंदिर परिसर में पहुंचते ही राष्ट्रपति का स्वागत पारंपरिक कुमाऊंनी ढोल-दमाऊं की धुन पर किया गया। स्थानीय महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में आरती की थाल लेकर राष्ट्रपति के स्वागत में खड़ी रहीं।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ने पूजा के दौरान मां नयना देवी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया और राष्ट्रहित की भावना से प्रेरित होकर विशेष प्रार्थना की।

Share This Article