धुरंधर बैन: 6 गल्फ देशों ने रणवीर सिंह की फिल्म को क्यों रोक दिया? जानें वजह और इसके पहले किन फिल्मों पर लगी रोक

NITC Desk
1 Min Read

51 crore की ओपनिंग के साथ भारत में धमाल मचा रही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा झटका लगा है। बहरीन, क़तर, कुवैत, ओमान, सऊदी अरब और यूएई—इन सभी 6 गल्फ देशों ने इस फिल्म को अपने यहाँ पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है।

फिल्म को बैन करने का मुख्य कारण बताया गया है कि इसमें पाकिस्तान-विरोधी कंटेंट दिखाया गया है, जिसे गल्फ देशों के सेंसर बोर्ड ने मंजूरी नहीं दी। जानकारी के अनुसार, धुरंधर की कहानी में जासूसी, पाकिस्तान पर प्रहार और कुछ संवाद ऐसे हैं जिन्हें “राजनीतिक रूप से संवेदनशील” माना गया।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह पहली भारतीय फिल्म नहीं है जिसे खाड़ी देशों में रोक का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले Fighter, Sky Force, The Diplomat, Article 370, Tiger 3 और The Kashmir Files जैसी फिल्मों को भी रिलीज़ की अनुमति नहीं मिली थी।

सिने ट्रेड एनालिस्ट्स मानते हैं कि इसे लेकर फिल्म की ओवरसीज़ कमाई पर असर पड़ सकता है।

Share This Article