धर्मधर्म/संस्कृति

22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ, अयोध्या में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का आगाज़

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ को लेकर पूरे शहर में उत्सव का माहौल है। 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम से पहले आज से राम जन्मभूमि परिसर में विशेष पूजा-पाठ और वैदिक अनुष्ठान शुरू कर दिए गए हैं।
वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित ‘रामलला महोत्सव’ के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी, जिसमें भक्ति संगीत, नृत्य नाटिकाएं और रामायण आधारित प्रस्तुतियां शामिल हैं।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अयोध्या को विशेष रूप से सजाया गया है और पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button