ध्वजारोहण उत्सव: प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर में की पूजा, लगाया 22 फीट का पवित्र भगवा ध्वज

NITC Desk
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की। पूजा के बाद प्रधानमंत्री ने मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबे त्रिकोणीय भगवा ध्वज को फहराया, जिस पर सूर्य का चिन्ह और “ॐ” उत्कीर्ण है।

ध्वजारोहण का यह आयोजन मंदिर की पूर्णता को समर्पित है और इसे विवाह पंचमी के पर्व पर विशेष रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देशभर से आए संतों और लगभग 7,000 विशेष मेहमानों ने भाग लिया।

अयोध्या शहर को आज हाई-सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया। राम पथ के 2.5 किमी क्षेत्र में कड़ी निगरानी और आवागमन प्रतिबंध लागू रहे। प्रधानमंत्री के आगमन पर भव्य स्वागत और रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा।

Share This Article