खेल

पिता के स्वास्थ्य संकट के बीच स्मृति मंधाना ने टाली शादी, नई तारीख की घोषणा जल्द

भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने अपने पिता की बिगड़ती तबीयत के चलते अपनी शादी को टालने का फैसला लिया है। स्मृति की शादी संगीतकार पलाश मुच्छल से 23 नवंबर 2025 को होनी थी, लेकिन अचानक आए स्वास्थ्य आपातकाल के कारण यह समारोह अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है और लगातार ECG व अन्य परीक्षण किए जा रहे हैं।
उसी दिन दूल्हे पलाश मुच्छल भी एक हल्की स्वास्थ्य समस्या के कारण कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती रहे, हालांकि अब वे पूरी तरह स्थिर हैं।
परिवार का कहना है कि शादी केवल पिता की सेहत सुधरने के बाद ही की जाएगी। शादी का आयोजन एक निजी समारोह के रूप में सांगली के मावली में होना था। अब परिवार नई तारीख तय करने पर बाद में विचार करेगा।

Related Articles

Back to top button