प्रयागराज माघ मेले में ऐतिहासिक भीड़, मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान करने पहुंचे 3 करोड़ श्रद्धालु

NITC Desk
1 Min Read

मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज माघ मेला इस बार ऐतिहासिक भीड़ का साक्षी बना। संगम तट पर श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा मेला क्षेत्र आस्था और भक्ति के रंग में रंग गया। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, दोपहर तक लगभग 3 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य स्नान किया

मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन संगम में स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है। इसी विश्वास के चलते देश के कोने-कोने से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की भारी उपस्थिति देखने को मिली।

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्नान घाटों पर अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे। अस्थायी पुलों, मेडिकल कैंपों और पेयजल की व्यवस्था की गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय रखा गया।

Share This Article