
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होकर देश की ऐतिहासिक विरासत और वीर परंपरा को सम्मान दिया। गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री ने शौर्य यात्रा में भाग लिया और सोमनाथ मंदिर में दर्शन कर वीरों को नमन किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की आस्था, स्वाभिमान और आत्मविश्वास का प्रतीक है। यह मंदिर हमें याद दिलाता है कि भारत ने हर युग में कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा की है।
उन्होंने कहा कि शौर्य यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास से जोड़ने का माध्यम है। पीएम मोदी ने नागरिकों से राष्ट्र की एकता, संस्कृति और गौरव को बनाए रखने का आह्वान किया।



