उत्तराखंड
उत्तराखंड में अलर्ट मोड पर प्रशासन, हिमस्खलन को लेकर जारी हुई चेतावनी

Uttarakhand में मौसम के बदलते मिजाज के बीच हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
Uttarkashi, Chamoli और Pithoragarh जिलों में डेंजर लेवल 3 का अलर्ट जारी किया गया है, जो संभावित खतरे की गंभीरता को दर्शाता है।
जबकि Rudraprayag और Bageshwar में डेंजर लेवल 1 की चेतावनी दी गई है।
प्रशासन ने खासतौर पर ट्रेकिंग और एडवेंचर गतिविधियों में शामिल लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, साथ ही स्थानीय लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।




