Free Coaching Scheme: उत्तराखंड में 11,000 छात्रों को मुफ्त कोचिंग, ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया सहारा

NITC Desk
1 Min Read

उत्तराखंड में शिक्षा और युवाओं के विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के तहत हर साल 11,000 मेधावी छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।

यह कोचिंग ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें वीडियो लेक्चर, स्टडी मटेरियल और मॉक टेस्ट शामिल होंगे। योजना के तहत छात्रों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा, जिससे योग्य उम्मीदवारों को लाभ मिल सके।

Share This Article