युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी: पंजाब में आज रात होगी ब्लैकआउट और एयर रेड मॉक ड्रिल

NITC Desk
1 Min Read

संभावित आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार आज रात 8 बजे पूरे राज्य में एक व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित कर रही है। इस ड्रिल में एयर रेड अलर्ट और ब्लैकआउट जैसे अहम पहलुओं का अभ्यास किया जाएगा, ताकि किसी वास्तविक खतरे की स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सके।

ड्रिल के दौरान सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया जाएगा, जिसके बाद चयनित क्षेत्रों में लाइट बंद कर ब्लैकआउट का अभ्यास कराया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे इस दौरान सभी गैर-जरूरी बिजली उपकरण बंद रखें।

यह अभ्यास लगभग 15 मिनट तक चलेगा और अंत में “ऑल क्लियर” सिग्नल दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभ्यास से न केवल प्रशासन की तैयारी का आकलन होता है, बल्कि आम जनता को भी जागरूक किया जाता है।

Share This Article