कर्नाटक में खौफनाक सड़क हादसा: बेंगलुरु-गोवा बस की लॉरी से टक्कर, 17 लोगों की मौत

NITC Desk
1 Min Read

कर्नाटक में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। चित्रदुर्ग जिले के हिरियूरु के पास नेशनल हाईवे पर बेंगलुरु से गोवा जा रही एक यात्री बस की एक लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 17 लोगों की जान चली गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।

हादसा रात करीब एक बजे हुआ, जब लॉरी चालक ने कथित तौर पर लापरवाही बरतते हुए वाहन को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। इसके चलते बस सीधे लॉरी से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस में आग लग गई और यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सोशल मीडिया पर इस हादसे के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग सहम गए हैं। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा, ड्राइवरों की लापरवाही और हाईवे पर निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Share This Article