बलूचिस्तान में खूनी हमला: क्वेटा रेलवे स्टेशन के पास जाफर एक्सप्रेस में धमाका, दर्जनों घायल

NITC Desk
1 Min Read

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में रविवार को हुए भीषण आत्मघाती हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाकर किए गए इस बम धमाके में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमला क्वेटा रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ, जहां विस्फोटकों से भरे वाहन ने ट्रेन को टक्कर मारी। धमाके के बाद ट्रेन के डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में भगदड़ मच गई। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया।

आतंकी संगठन BLA ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह “फिदायीन ऑपरेशन” था। पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से बलूचिस्तान क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि निर्दोष लोगों पर हमला करने वालों को जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

Share This Article