देश/दुनियाविदेश

ट्रंप के बयान से बाजार में बूम, तेल कीमतों में 11% की बड़ी गिरावट

डोनाल्ड ट्रंप के एक बड़े बयान ने सोमवार को वैश्विक बाजारों की दिशा ही बदल दी। ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई को फिलहाल रोकने के संकेत के बाद निवेशकों ने राहत की सांस ली और बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

अमेरिकी शेयर बाजारों में तेज उछाल दर्ज किया गया, जबकि यूरोप और एशिया के बाजारों ने भी सकारात्मक रुख दिखाया। निवेशकों ने इसे भू-राजनीतिक तनाव में कमी का संकेत माना, जिससे जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ी।

वहीं, कच्चे तेल के बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड और WTI दोनों में करीब 10 से 11 प्रतिशत तक की गिरावट आई, जो हाल के समय की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button