मंगलवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 150 अंक तक कमजोर था, जबकि निफ्टी में लगभग 8 अंकों की मामूली गिरावट थी। बाद में बिकवाली का दबाव बढ़ा और कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 388 अंक टूट गया। निफ्टी भी 112 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।
बाजार की धारणा पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और रुपये में कमजोरी का असर देखा गया।

