चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की टनल में पानी और मलबा आने के बाद बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और टनल में फंसे श्रमिकों को निकालने का प्रयास किया।
ताज़ा जानकारी के अनुसार सात श्रमिकों की मौत हो चुकी है और एक व्यक्ति की तलाश जारी है। घायल श्रमिकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी घटनास्थल की स्थिति की समीक्षा करने की संभावना है। प्रशासनिक और राहत एजेंसियां लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं


