उत्तराखंड लोअर PCS 2026: आवेदन शुल्क 76.36 से 166.36 रुपये, 19 शहरों में होगी परीक्षा

NITC Desk
1 Min Read

उत्तराखंड में लोअर PCS भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य सिविल (अवर) अधीनस्थ सेवा परीक्षा का विज्ञापन जारी करते हुए कुल 54 पदों पर भर्ती निकाली है। इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।

किस वर्ग को कितना देना होगा शुल्क?

UKPSC की इस भर्ती में आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग है।

  • अनारक्षित वर्ग: 166.36 रुपये
  • ईडब्ल्यूएस वर्ग: 166.36 रुपये
  • ओबीसी वर्ग: 166.36 रुपये
  • एससी वर्ग: 76.36 रुपये
  • एसटी वर्ग: 76.36 रुपये
  • दिव्यांग अभ्यर्थी: 76.36 रुपये

इन पदों पर होगी नियुक्ति

आयोग ने नायब तहसीलदार, आबकारी निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कर अधिकारी और गन्ना विकास निरीक्षक के कुल 54 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन 19 शहरों में दे सकेंगे परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रदेश में 19 परीक्षा शहर निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, खटीमा, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार और रुद्रप्रयाग में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

Share This Article