उत्तराखंड

2027 की तैयारी: गणेश गोदियाल को सौंपी उत्तराखंड कांग्रेस की कमान, संगठन में व्यापक बदलाव

कांग्रेस आलाकमान ने 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड में बड़ा बदलाव किया है। पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को नया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही प्रीतम सिंह को प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष और हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति की कमान सौंपी गई है।
पार्टी ने यह निर्णय राज्य में संगठन को और मज़बूत करने और स्थानीय नेतृत्व को सक्रिय भूमिका देने के उद्देश्य से लिया है।
सूत्रों के अनुसार, इस पुनर्गठन के तहत 27 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है। पार्टी का फोकस अब आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर पर नेटवर्क तैयार करने पर है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गोदियाल की नियुक्ति से कांग्रेस पहाड़ी क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी, जहां पिछले चुनावों में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी थी।

Related Articles

Back to top button