Chhath Mahaparv: मूल नक्षत्र और रवियोग में शुरू हुआ छठ, चार दिनों तक सूर्य उपासना में लीन रहेंगे व्रती

NITC Desk
2 Min Read

बिहार समेत पूरे देश में छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार, 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय पर्व का पहला दिन मनाया जा रहा है। कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से शुरू होने वाले इस अनुष्ठान में व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना करते हैं।

पहले दिन स्नान और सात्विक भोजन का महत्व

नहाय-खाय के दिन व्रती पवित्र नदियों, तालाबों और जलाशयों में स्नान करते हैं। इसके बाद शुद्धता के साथ सात्विक भोजन तैयार कर ग्रहण किया जाता है। इसी के साथ छठ व्रत का संकल्प लिया जाता है।

इस बार बन रहे हैं विशेष ज्योतिषीय संयोग

ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा के मुताबिक, 13 नवंबर को मूल नक्षत्र, धृति योग और रवियोग में पर्व की शुरुआत हो रही है। अगले दिनों में भी अलग-अलग शुभ योगों का संयोग रहेगा। 14 नवंबर को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और रवियोग में खरना होगा।

संध्या और उषा अर्घ्य की तिथियां

15 नवंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग में अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं, 16 नवंबर को वृद्धि योग और सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग के संयोग में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व संपन्न होगा।

Share This Article