PM मोदी की तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका यात्रा शुरू, 21–23 नवंबर तक G-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

NITC Desk
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के लिए रवाना हुए, जहाँ 21 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक 20वां G-20 शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है। रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मेलन खास है क्योंकि यह पहली बार अफ्रीका में हो रहा है। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया को समावेशी विकास, वैश्विक सहयोग और “One Earth, One Family, One Future” के दृष्टिकोण से अपना योगदान देगा। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री बहुपक्षीय वार्ताओं, उच्च-स्तरीय बैठकों और कई राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय चर्चाओं में भाग लेंगे।

Share This Article