EU पाबंदियों से पहले रिलायंस का बड़ा कदम, रूसी क्रूड पर रोक; 1 दिसंबर से सिर्फ गैर-रूसी तेल से बनेगी निर्यात सप्लाई

NITC Desk
1 Min Read

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रूस से कच्चे तेल का आयात रोकने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि 20 नवंबर 2025 से उसके जमनगर SEZ रिफाइनरी में रूसी कच्चे तेल का आयात बंद कर दिया गया है।
1 दिसंबर 2025 से SEZ रिफाइनरी से निर्यात किए जाने वाले सभी पेट्रोलियम उत्पाद गैर-रूसी कच्चे तेल से तैयार होंगे।

यह कदम EU की उन नई पाबंदियों के मद्देनज़र उठाया गया है, जो 21 जनवरी 2026 से प्रभावी होने जा रही हैं और रूसी क्रूड से बने रिफाइंड उत्पादों पर सख्ती लागू करेंगी।
रिलायंस ने बताया कि 12 नवंबर 2025 को अंतिम रूसी शिपमेंट लोड हुआ था, और 22 अक्टूबर 2025 तक किए गए पुराने सौदों को नियमों के अनुसार पूरा कर दिया गया है।

अब 20 नवंबर के बाद आने वाला रूसी तेल जमनगर की DTA रिफाइनरी में प्रोसेस किया जाएगा, जिससे SEZ यूनिट पूरी तरह गैर-रूसी तेल पर शिफ्ट हो जाएगी।
अमेरिका द्वारा रूस की तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर लगाए गए प्रतिबंधों ने भी इस फैसले की पृष्ठभूमि तैयार की है।
रिलायंस ने रूसी तेल पर निर्भरता कम करते हुए अब Middle East से खरीद बढ़ा दी है।

Share This Article