उत्तराखंड
आपात स्थिति में तुरंत चेतावनी देंगे सायरन, सीएम धामी करेंगे देहरादून से शुरुआत

देहरादून : जिला प्रशासन ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए शहर में लांग रेंज इमरजेंसी सायरन सिस्टम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को इन 13 आधुनिक सायरनों का उद्घाटन करेंगे।
पहले चरण में थाना ऋषिकेश, प्रेमनगर, क्लेमेंटाउन और रायपुर में 16 किमी रेंज के सायरन लगाए गए हैं। वहीं डालनवाला, पटेलनगर, राजपुर, कैंट और अन्य थानों में 8 किमी रेंज के सायरन लगाए गए हैं। दूसरे चरण में विकासनगर, डोईवाला और चकराता जैसे क्षेत्रों को भी कवर किया जाएगा।
शहरवासियों को पैनिक से बचाने के लिए प्रशासन ने पहले ही जानकारी साझा कर दी है कि उद्घाटन के समय सभी सायरन एक साथ बजेंगे।
इसके अलावा, सीएम धामी घंटाघर सौंदर्यीकरण, हिलांस कैंटीन और बाल भिक्षावृत्ति निवारण कार्यक्रमों का भी शुभारंभ करेंगे।




