मनोरंजन

संजय कपूर की संपत्ति पर करिश्मा कपूर के बच्चों का दावा, सौतेली मां पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति में हिस्सा मांगा है। बुधवार को इस मामले में अदालत में सुनवाई हुई।

20 वर्षीय समायरा और 14 वर्षीय कियान ने कोर्ट में कहा कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर ने वसीयत में गड़बड़ी कर उन्हें धोखा दिया। उनका आरोप है कि प्रिया ने पहले यह कहा कि कोई वसीयत नहीं है, लेकिन बाद में मार्च 2025 का एक दस्तावेज पेश कर उसे वसीयत बताया।

करिश्मा कपूर के वकील जेठ मलानी ने इस दस्तावेज को फर्जी करार देते हुए संपत्ति का पूरा हिसाब और बंटवारा मांगा। वहीं, प्रिया कपूर की ओर से वकील राजीव नायर ने मामले को सुनवाई योग्य न बताकर खारिज करने की मांग की।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सभी संपत्तियों का ब्यौरा तलब किया है और अगली सुनवाई की तारीख 9 अक्टूबर तय की है। तब तक अदालत संपत्तियों पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश पर विचार कर सकती है।

Related Articles

Back to top button