मानसून 2025 में उत्तराखंड को औसत से ज्यादा बारिश — राज्य में 22% अधिशेष, बागेश्वर में 241% अधिक, पौड़ी में कमी

NITC Desk
1 Min Read

उत्तराखंड में मानसून 2025 सामान्य से अधिक सक्रिय रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पूरे राज्य में अब तक 22% अधिशेष वर्षा दर्ज हुई है।

 

इस बार की बारिश में बड़ा अंतर देखने को मिला। जहां बागेश्वर जिले में सामान्य से 241% अधिक वर्षा हुई, वहीं पौड़ी गढ़वाल में बारिश सामान्य से कम रही।

 

राज्य में अतिरिक्त वर्षा से जलाशयों और नदियों में पानी बढ़ा है, लेकिन इसके साथ ही भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है।

Share This Article