गुजरात में गरबा समारोह के दौरान बवाल, बहियाल गाँव में 2 समुदायों में झड़प, हिंसा और आगजनी

NITC Desk
1 Min Read

गुजरात के गांधीनगर जिले के बहियाल गाँव (दहेगाम तहसील) में गरबा कार्यक्रम हिंसा में बदल गया। मंगलवार देर रात दो समुदायों के बीच सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद भड़क गया। बताया जा रहा है कि पोस्ट में “I Love Mahadev” लिखने की अपील की गई थी, जिसके बाद तनाव फैल गया।

 

तनाव बढ़ते ही माहौल बिगड़ गया और दोनों पक्षों में पथराव, दुकानों की तोड़फोड़ और वाहनों को आग लगाने जैसी घटनाएँ सामने आईं। इस दौरान पुलिस वाहन भी क्षति का शिकार हुए।

 

झगड़े की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट पर आ गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँचकर हालात संभालने में जुटा। फिलहाल गाँव और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

Share This Article