गांधी मैदान में गरिमामय शपथ समारोह: नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, NDA का मंत्रिमंडल घोषित

NITC Desk
1 Min Read

एनडीए ने बिहार में नई सरकार का गठन कर दिया है और इसी कड़ी में नीतीश कुमार ने आज (20 नवंबर 2025) 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। साथ ही कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय नेतृत्व और कई VVIP गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर के साक्षी बने।

नई सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार भी किया गया है। पूर्व मंत्री प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा का नया स्पीकर बनाया जाएगा। वहीं युवा नेता श्रेयसी सिंह सहित 11 नए चेहरों को मंत्री बनाया गया है, जिनसे सरकार को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

Share This Article