भूकंप से दहला उत्तराखंड: बागेश्वर में आए तेज झटके, हरिद्वार-ऋषिकेश में भी महसूस हुई कंपन

NITC Desk
1 Min Read

उत्तराखंड में आज सुबह एक बार फिर धरती कांप उठी। बागेश्वर जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 3.5 रिक्टर स्केल आंकी गई है। भूकंप का असर बागेश्वर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि हरिद्वार और ऋषिकेश में भी लोगों ने झटके महसूस किए।

झटकों के दौरान कई घरों में रखी वस्तुएं हिलने लगीं, जिससे लोग घबरा गए। कुछ इलाकों में लोग डर के कारण बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने झटके महसूस होने की जानकारी साझा की।

जिला प्रशासन ने बताया है कि फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। आपदा प्रबंधन विभाग लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार रखी गई हैं।

Share This Article