उत्तराखंड

IMD का येलो अलर्ट: उत्तराखंड के पांच जिलों में आज भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के कई हिस्सों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने इन क्षेत्रों में तेज बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पहाड़ी इलाकों में मौसम ज्यादा बिगड़ सकता है। ऊंचे इलाकों में बर्फ जमने से यातायात प्रभावित होने की आशंका है, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज बारिश से स्थानीय नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।

आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन ने पर्यटकों और चारधाम मार्गों पर यात्रा कर रहे लोगों को मौसम की जानकारी लेकर ही आगे बढ़ने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button