2 फरवरी से शुरू हुईं बड़ी बोर्ड परीक्षाएं, बिहार में 13 लाख छात्र इंटर की परीक्षा में शामिल

देश के दो बड़े राज्यों में आज से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो गई है। बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा और पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से शुरू कर दी गई हैं। यह परीक्षाएं छात्रों के शैक्षणिक भविष्य के लिए बेहद अहम मानी जाती हैं।
बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। लगभग 13 लाख विद्यार्थी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पश्चिम बंगाल में माध्यमिक परीक्षा को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ और छात्रों की तैयारी साफ नजर आई। मुख्यमंत्री की ओर से छात्रों को शुभकामनाएं दी गईं और उनसे शांत मन से परीक्षा देने की अपील की गई।




