दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी और 500 इलेक्ट्रिक बसें, प्रदूषण कम करने की तैयारी तेज

NITC Desk
1 Min Read

राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूत और पर्यावरण-हितैषी बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने 500 नई इलेक्ट्रिक बसें अपने बेड़े में शामिल की हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कुल इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 4,286 तक पहुंच गई है।

सरकार का लक्ष्य है कि 2028 तक 14,000 इलेक्ट्रिक बसें राजधानी की सड़कों पर उतारी जाएं। यह योजना दिल्ली को प्रदूषण-मुक्त शहर बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास मानी जा रही है।

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार से ईंधन लागत में कमी आएगी और सार्वजनिक परिवहन पर लोगों का भरोसा और मजबूत होगा। साथ ही यह पहल रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी और ईवी सेक्टर को बढ़ावा देगी।

Share This Article