आज शारदीय नवरात्र का नवां दिन है। इसे महानवमी कहा जाता है और इस दिन मां दुर्गा की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। भक्त मां सिद्धिदात्री की पूजा कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
महानवमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन 9 कन्याओं और एक लांगुर को भोजन कराकर पूजन करने की परंपरा है। मान्यता है कि कन्या पूजन से साधना पूर्ण होती है और माता की कृपा घर-परिवार पर बनी रहती है।
धर्मशास्त्रों के अनुसार, नवमी तिथि पर हवन करना भी शुभ माना जाता है। हवन में घी, गूगल और जड़ी-बूटियों की आहुति देने से वातावरण शुद्ध होता है और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


